Thursday, November 29, 2012

Update on Dadi Jankiji's Health by BK Nirwair Bhai

ओम शान्ति भारत और देश विदेश के सर्व भाई-बहनों प्रति ईश्वरीय मधुर याद अहमदाबाद लोटस हाउस से स्वीकार हो। जैसा कि आप सभी को पहले ही बताया गया था कि दादी जानकी जी कल रात कोगिर गई थी जिसके कारण उनके सिर पर चोट लग गई थी। आज सुबह 7 बजे के आसपास उन्हें शान्तिवन से अहमदाबाद ले जाया गया। अपोलो अस्पताल में उनकी गहन जांच के लिए ले जाया गया है। जहाँ पर डा. अशोक मेहता की निगरानी में MRI स्कैन किया गया। अच्छी खबर यहहै कि स्कैनिंग में सभी रिपोर्ट नॉरमल आई है। दादी जी अस्पताल मेंड्रेसिंग के बाद लोटस हाउस में लौट आई है, वे आराम से चल-फिर सकती हैं। अभी वो आराम कर रही हैं, उम्मींद है कि कल 29 नवम्बर दोपहर तक शान्तिवन लौट आयेंगी। सर्व ब्राह्मण परिवार को शुभ कामनाओं तथा पावरफुल वायब्रेशन के लाखों लाख धन्यवाद। ऐसे ही अपनी पावरफुल सकाश दादी जी को देते रहें। कृपया हंषा बहन अथवा प्रवीणा बहन को फोन न करें, क्योंकि वे दोनो बहनें लगातार दादी जी की सम्भाल में लगी हुई हैं। दादी जी भी आप सभी को बहुत प्यार से यादप्यार दे रही है। ईश्वरीय सेवा में बी.के.निर्वैर शान्तिवन Madhuban Rosary Mail Service Brahma Kumaris Int'l HQ, Mount Abu

No comments:

Post a Comment